अब इस राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में एक जैसा ड्रेस कोड! शिक्षा मंत्री ने दिये निर्देश
Punjab ujala news : राजस्थान की भजनलाल सरकार अब राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है. राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में बड़े संकेत दिये हैं. सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे एक ही ड्रेस कोड में नजर आएंगे. इसके अलावा बीएड के पाठ्यक्रम में भी बदलाव पर विचार किया जा रहा है.
ये संकेत राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर ने रविवार को जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में स्कूल शिक्षा परिवार की ओर से आयोजित सम्मेलन में दिए. उन्होंने कहा कि अभिभावकों को निजी स्कूल की पोशाक, जूते, टाई आदि एक ही दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया गया है.वहां मनमाना दाम वसूला जाता है. सरकार अब सभी स्कूलों की यूनिफॉर्म में एकरूपता लाने पर विचार कर रही है ताकि अमीर और गरीब के बीच का अंतर मिट जाए. अभिभावक किसी भी दुकान से वर्दी खरीद सकते हैं।
