Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • अचानक ढह गई 4 मंजिला इमारत

अचानक ढह गई 4 मंजिला इमारत

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में एक निर्माणाधीन चार मंजिला मकान ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन मकान बनते समय एक तरफ झुकने लगा था।मौके पर स्थिति को देखते हुए बचाव दल ने आसपास की इमारतों को खाली करा लिया और बैरिकेड्स लगा दिए। दोपहर 3.50 बजे अचानक मकान भरभराकर गिर गया। जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मौके पर दमकल कर्मियों के अलावा पुलिस और बचाव दल मौजूद था. इमारत गिरने से आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा है.