Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Punjab ujala news : पंजाब की स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल (SSOC) को बड़ी सफलता मिली है। एसएसओसी ने दिल्ली एयरपोर्ट से खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) के संचालक और आतंकी प्रभरीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वह जर्मनी से आतंकवादी भर्ती, फंडिंग और सहायता मॉड्यूल चला रहा था। पंजाब पुलिस केजेडएफ नेटवर्क से जुड़े आतंकियों का पता लगा रही है। इसे लेकर पंजाब पुलिस के डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी है।