हरियाणा से उड़े ‘सुपरसोनिक’ की धमक देहरादून में, तेज धमाके की आवाज से हड़कंप
Punjab ujala news : देहरादून में सोमवार दोपहर को जोरदार धमाका सुना गया. यह इतना तेज था कि इलाके में हड़कंप मच गया. लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए. सभी को लगा जैसे की कोई बड़ा धमाका हुआ है. आम लोगों के अलावा प्रशासनिक अमला भी हैरत में पड़ गया और सच्चाई जानने के लिए आनन-फानन में मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई. उनके साथ ही बम निरोधक दस्ता और फायर ब्रिगेड की टीम भी प्रेमनगर थाना इलाके में जा पहुंची.
देहरादून का प्रेम नगर धमाके जैसी आवाज से कांप उठा. इलाके के लोगों में दहशत फैल गई और लोगों ने खुद को बचाने की कोशिश करनी शुरू कर दी. इस दौरान प्रशासन को भी धमाके की खबर कर दी गई. बाद में पता चला कि यह धमाका की नहीं बल्कि सुपर सोनिक बूम की आवाज का धमाका है. देहरादून में करीब दो बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ था. धमाका इतना जोरदार था की देहरादून का प्रेमनगर इलाका हिल गया
पुलिस भी हैरान
विस्फोट की जानकारी लगते ही पुलिस बम निरोधक दस्ते और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर जा पहुंची. इसके बाद पुलिस ने जब तफ्तीश कि तो पता कि यह सुपरसोनिक की आवाज का धमाका था. जानकारी के मुताबिक सरसावा हरियाणा से सुपर सोनिक ने उड़ान भरी थी. वहीं सूचना पर पुलिस ने भी शहर में छानबीन की लेकिन पता चला की सुपर सोनिक की उड़ान से आवाज आई है.
