जालंधर पहुंचे डीजीपी लॉ-एंड-ऑर्डर अर्पित शुक्ला
Punjab ujala news : पंजाब में चुनावों को लेकर डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने जालंधर पीएपी में आज दोपहर पैरामिलिट्री फोर्स के अधिकारियों के साथ इंटेल डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेट मीटिंग की। इस दौरान मुख्य तौर पर पंजाब में शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाने को लेकर चर्चा की गई। डीजीपी शुक्ला ने कहा- राज्य में 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइसेंसी हथियार जमा करवा लिए गए हैं। वहीं, बाकी भी जल्द जमा करवा दिए जाएंगे।
डीजीपी लॉ एंड ऑर्डर अर्पित शुक्ला ने कहा- अवैध शराब और नशे को लेकर पंजाब पुलिस की टीमों ने पैनी नजर रखी हुई थी। इंटेल डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन मीटिंग में सेंट्रल एजेंसीज द्वारा भेजे गए इनपुट भी एक दूसरे के साथ शेयर किए गए।डीजीपी शुक्ला ने कहा- पंजाब में सातवें चरण के आखिर में चुनाव होने हैं। जिसके लिए हमने पैरामिलिट्री फोर्स की 564 कंपनियों की डिमांड की हैछ। लेकिन अभी तक पंजाब में सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की भेजी गई हैं। हॉटस्पॉट और सेंसिटिव बूथ के लिए हमने लिस्ट तैयार कर ली है। जैसे चुनाव नजदीक आएंगे तो वहां के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
