जालंधर एनकाउंटर में जख्मी गैंगस्टर की मौत
Punjab ujala news :जालंधर सिटी के सबसे पॉश एरिया से सटे आबादपुरा में बीते गुरुवार की रात सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम ने गैंगस्टर चिंटू और उसके साथियों का एनकाउंटर किया गया था। घटना में घायल हुए गैंगस्टर चिंटू के साथी नीरज की आज इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। नीरज ने पुलिस को देखकर छत से छलांग लगा दी थी। जिसमें वह जख्मी हो गया था।
मृतक नीरज के शव का कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बता दें कि पहले पुलिस पार्टी पर गैंगस्टरों द्वारा गोली चलाई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। मिली जनकारी के अनुसाक उक्त क्राइम सीन पर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच कुल 12 राउंड फायर हुए थे।
