किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में बीजेपी
Punjab ujala news : लोकसभा चुनाव 2024 में अपने लिए 370 प्लस और एनडीए के लिए 400 प्लस सीटों का टारगेट सेट करने वाली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है. इस घोषणा पत्र में पार्टी किसानों को बहुत बड़ी सौगात देने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी चुनाव घोषणा पत्र कमेटी की अगली बैठक 4 अप्रैल को होगी.सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी के नाम से पेश करने जा रही है. जिसमें किसानों को लेकर बड़ा ऐलान करने तैयारी की गई है. पार्टी ने किसानों की सम्मान निधि बढ़ाने का वादा किया है. सूत्रों ने बताया कि इस घोषणा पत्र में इसे शामिल किया जाएगा. सोमवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भी था कि बीजेपी जल्दी ही अपना घोषणा पत्र जारी कर देगी. उन्होंने बताया था कि मिस्ड कॉल सेवा से 3 लाख से ऊपर और नमो ऐप के जरिए लगभग 2 लाख सुझाव मिले हैं.
बीजेपी ने 27 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति गठित की है और इसके अध्यक्ष केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं. पार्टी का घोषणा पत्र दो थीम पर आधारित होगा जिसमें मोदी की गारंटी और भारत 2047 तक विकसित की थीम शामिल हैं. साथ ही इस घोषणा पत्र में पिछले 10 सालों में सरकार के कामकाज का ब्यौरा और पूरे किए गए वादों का भी जिक्र होगा. गरीबों, किसानों और महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा घोषणा पत्र
