Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में शिवसेना नेता के बेटे पर हमला

जालंधर में शिवसेना नेता के बेटे पर हमला

Punjab ujala news : जालंधर में सिटी बस स्टैंड के पास शिवसेना नेता के बेटे पर कुछ हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। ये घटना शराब के अहाते के पास हुई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हुए तो परिवार ने बेटे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में देर रात भर्ती करवाया। वहीं, घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर-6 (मॉडल टाउन थाना) की पुलिस को भी दी गई।

शिव सेना समाजवादी के पंजाब उप प्रभारी राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि उनका ऑफिस बस स्टैंड के पास है। रविवार देर रात उनका बेटा अपने दोस्त सहित ऑफिस के पास मौजूद था। ऑफिस के बाहर निकलकर जब वह अहाते के पास पहुंचा तो इतने में कुछ युवकों ने आते ही पहले पूछा कि तुम राजकुमार अरोड़ा के बेटे हो। उसके हां करते ही उक्त आरोपी के अन्य साथी भी मौके पर आ धमके।खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा घायल जिसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों के बल पर उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना में पीड़ित के सिर पर काफी गंभीर चोट आई हैं। राज कुमार अरोड़ा ने बताया कि उनका बेटा वारदात के बाद जब घर पहुंचा तो उसका शरीर खून से लथपथ था। ज्यादा खून बहा होने के चलते वह घर पर पहुंच कर बेहोश हो गया था।