पीएम मोदी को लेकर TMC नेता के बिगड़े बोल, बीजेपी हुई आगबबूला
Punjab ujala news : लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही नेताओं के विवादित बढ़ते जा रहे हैं. चुनाव आयोग ने ऐसे अमर्यादित बयानों पर सख्त एक्शन की चेतावनी भी दी है, लेकिन नेताओं पर इसका कोई खास असर होता नहीं दिखा है. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता पीयूष पांडा इसका ताजा उदाहरण है, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को लेकर बेहद विवादित दिया है.
पीयूष पांडा का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है, इसमें वह कथित रूप से कहते सुने जा रहे हैं, ‘एक तेली का बेटा राम मंदिर का उद्घाटन और पूजा कैसे कर सकते हैं. नरेंद्र मोदी ने अधूरे राम मंदिर का उद्घाटन करके ईशनिंदा की है. ऐसा मैं नहीं बल्कि शंकराचार्यों ने कहा है. मोदी बहुत अहंकारी हैं. वह तेली समुदाय से हैं और वह मंदिर का उद्घाटन कर रहे हैं, जबकि ब्राह्मणों को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है.’
