मोहाली पुलिस ने चौरा माधरे गैंग के 3 गुर्गों को किया गिरफ्तार
पंजाब की मोहाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसएसओसी मोहाली ने यूएसए स्थित पवित्तर चौरा और हुसनदीप सिंह चौरा माधरे गिरोह के तीन प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार कर एक बड़े अपराधिक नेटवर्क को खत्म किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लवजीत खख, गुरसेवक बम्ब और बहादुर खान के रूप में हुई है. पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर मामले की जानकारी दी है. इन आरोपियों से एक पिस्तौल, 15 कारतूस और और एक टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त की गई है. डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में आए तीनों आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, हथियार अधिनियम, एनडीपीएस सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे. वे अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर मोहाली में रह रहे थे.
जालंधर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड
वहीं पंजाब के जालंधर सिटी के सबसे पॉश एरिया से सटे आबादपुरा से पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड का मामला सामने आया है. पुलिस को आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने गई तो उन्होंने फरार होने की कोशिश की. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस ने फायरिंग की एक गोली गैंगस्टर चिंटू के पैर को गोली छूकर निकल गई.
