Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • जालंधर : लाल बादशाह दरगाह मेले पर खतरा

जालंधर : लाल बादशाह दरगाह मेले पर खतरा

Punjab ujala news : जालंधर के सबसे चर्चित बापू लाल बादशाह दरगाह कमेटी में चल रहे विवाद का असर अब उसके सालान मेले पर पड़ सकता है। बता दें कि पश्चिम दिल्ली से भाजपा सांसद व जालंधर के नकोदर स्थित बापू लाल बादशाह दरगाह के गद्दीनशीन हंसराज हंस पर सेवादारों ने पैसे हड़पने के आरोप लगाए थे। कमेटी में दो पक्ष हैं। दोनों पक्षों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जिसमें विवाद हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल मेला इसी माह में 26 और 27 को होगा।

डेरा बाबा अलमस्त बापू लाल बादशाह दरगाह के 20 साल पुराने सेवादार कुंदन साईं निवासी अशोक विहार, नकोदर ने आरोप लगाए हैं कि हंसराज ने कमेटी के फंड्स का मिसयूज किया है। इसे लेकर करीब 27 दिन पहले जालंधर रूरल पुलिस को एक शिकायत भी दी गई थी। कुंदन साईं ने आरोप लगाया है कि उक्त शिकायत पर भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कुंदन साईं का आरोप- हंस राज ने अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवाए

सोमवार की दोपहर पंजाब प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करने पहुंचे दरगाह के 20 साल पुराने सेवादार कुंदन साईं ने बताया कि हमारे साथी सेवादार ने देखा है कि दरगाह के खाते से कई बार हंस राज हंस के निजी खातों में पैसे भेजा गया है। हालांकि इसे लेकर उनके पास कोई प्रूफ नहीं था।