विधानसभा के गेट पर जबरदस्त हंगामा
Punjab ujala news ; राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश में सियासी संग्राम चल रहा है. वहीं, अब विधानसभा गेट पर जमकर हंगामा हुआ है. यहां पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है और अब बागी विधायकों का विरोध किया गया है. विधानसभा के बाहर बैरिकेड तोड़े गए हैं. साथ ही इन विधायकों की गाड़ी पर हमले की भी कोशिश भी की गई है.जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के छह विधायकों को सहित कुल 9 विधायक मंगलवार से ही पंचकूला में डेरा डाले हुए थे. बुधवार सुबह ये विधायक पंचकूला से हेलिक़ॉप्टर के जरिये पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम से शिमला के लिए रवाना हुए.
