पंकज उधास का कितने बजे और कहां होगा अंतिम संस्कार
Punjab ujala news : प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास निधन हो गया. वह 72 साल के थे. लंबी बीमारी के चलते उन्होंने 26 फरवरी को सुबह 11 बजे के आसपास अंतिम सांस ली. आज यानी मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा. दिवंगत सिंगर की बेटी नायाब उधास ने उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मुंबई के वर्ली स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और इसकी जानकारी दी. उन्होंने के भाव से भरा नोट भी लिखा है.नायाब उधास ने जो पोस्ट किया उसके नोट में लिखा,”पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में…. बहुत भारी मन से, हमें आपको बताते हुए दुख हो रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनका निधन हो गया. अंतिम संस्कार मंगलवार 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा. जगह: हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्कः ऑपोजिट फोर सीजन्स, डॉ. ई म्यूज़ रोड, वर्ली. उधास फैमिली.”
