Search for:
  • Home/
  • Entertainment/
  • बॉक्स ऑफिस पर चली ‘आर्टिकल 370’ की आंधी, ‘क्रैक’ ने भी बिखेरा जलवा

बॉक्स ऑफिस पर चली ‘आर्टिकल 370’ की आंधी, ‘क्रैक’ ने भी बिखेरा जलवा

Punjab ujala news : बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से शानदार रिव्यूज मिले हैं. हर कोई इस मूवी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहा है. रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. पहले दिन ‘आर्टिकल 370’ ने शानदार कलेक्शन किया है. वहीं, 23 फरवरी को ‘आर्टिकल 370’ से बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक’ ने भी ओपनिंग डे पर अपना जोर दिखाया है. जानिए किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है.‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. आतंकवाद पर करारा चोट करती इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जबरदस्त शुरुआत की है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आर्टिकल 370’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 5.75 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, ये अर्ली स्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद मूवी के कलेक्शन में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ ने की शानदार शुरुआत
विद्युत जामवाल की एक्शन फिल्म ‘क्रैक’ भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई है. इसमें उनके एक्शन अवतार को बहुत पसंद किया जा रहा है. इस फिल्म ने पहले दिन भारत में शानदार कमाई की है. सैकनिल्क ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि विद्युत जामवाल की ‘क्रैक’ ने ओपनिंग डे पर 4 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जो कि एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है. वीकेंड पर ‘क्रैक’ और ‘आर्टिकल 370’ की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है.