Search for:
  • Home/
  • Political/
  • किसानों पर फिर लाठीचार्ज, टियर गैस भी छोड़ी, टैक्ट्ररों की निकाली हवा

किसानों पर फिर लाठीचार्ज, टियर गैस भी छोड़ी, टैक्ट्ररों की निकाली हवा

Punjab ujala news : हिसार. हरियाणा में किसान और पुलिस में फिर से टकराव हुआ है. किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के चलते खनौरी बॉर्डर जा रहे किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी हैं. साथ ही किसानों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की भी सूचना है.

जानकारी के अनुसार, हिसार के खेड़ी चौपटा का यह मामला है. शुक्रवार दोपहर को जब किसान खनोरी बॉर्डर के लिए निकले तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. किसान नहीं रुके तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और उन पर लाठी चार्ज कर दिया. पुलिस ने किसानों के टैक्टरो की हवा निकाल दी. किसानों ने पुलिस पर पथराव किया है और पुलिस के वाहन को भी तोड़ दिया. बता दें कि हिसार के खेड़ी चौपटा के पक्के मोर्चे पर किसानों ने शुक्रवार दोपहर बाद खनौरी बॉर्डर जाने का आह्वान किया था. यहां पर 18 फरवरी से किसानों का धरना चल रहा है.किसानों पर धरना प्रदर्शन के चलते हरियाणा पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में थी. लेकिन पुलिस ने अपना फैसला बदल दिया. अंबाला पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात है और कई बार किसान रऔर पुलिस में भिड़ंत हो चुकी है. पूरे हरियाणा में 30 पुलिसकर्मी घायल और दो पुलिस जवानों की मौत हुई है. साथ ही सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान भी हुआ है. इसस अंबाला की एएसपी पूजा डाबला ने बताया कि उच्च अधिकारियों ने एनएसए लगाने का वापिस ले लिया है.