Search for:
  • Home/
  • India/
  • दूसरे सेशन का खेल शुरू, क्रीज पर मौजूद रूट-फोक्स

दूसरे सेशन का खेल शुरू, क्रीज पर मौजूद रूट-फोक्स

Punjab ujala news : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट मैच आज रांची में खेला जा रहा है। मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया बिना अपने धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के मैदान पर उतरने वाली है। बता दें बुमराह को रांची टेस्ट मैच से आराम दिया गया है। चौथे टेस्ट मैच में आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला है। टीम इंडिया 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है। वहीं रांची टेस्ट मैच को जीतकर रोहित एंड कंपनी इस सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में मेजबान टीम को हराया था। जिसके बाद टीम इंडिया ने सीरीज में शानदार वापसी की और लगातार दो मैचों में मेहमान टीम को हराया और सीरीज में बढ़त हासिल की। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड टीम चौथे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।मैच का ताजा अपडेटरांची टेस्ट मैच के पहले दिन का पहला सेशन समाप्त हो गया है। पहले सेशन टीम इंडिया के नाम रहा। पहले सेशन में इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर 112 रन बनाए थे। पहले सेशन में टीम इंडिया के लिए पहला टेस्ट मैच खेल रहे आकाश दीप इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर भारी पड़ते दिखाई दिए। आकाश दीप ने पहले सेशन में 7 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान आकाश ने 24 रन खर्च करके 3 बड़े विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा आर अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।