एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, 59 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Punjab ujala news : मशहूर टेलीविजन अभिनेता ऋतुराज सिंह का देहांत हो गया है। उन्होंने 59 साल की उम्र की आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि दिल का दौरा पड़ने से ऋतुराज सिंह का निधन हुआ है। एक्टर के दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत होने की पुष्टि की। एक्टर इन दिनों रुपाली गांगुली फेम धारावाहिक अनुमपा में अहम किरदार निभा रहे थे। इससे पहले एक्टर होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती, ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि धारावाहिकों में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।
