सड़क के बाद अब हवाई ट्रैफिक पर भी किसान आंदोलन का असर
Punjab ujala news : किसानों पर ‘अत्याचार’ पर चर्चा के लिए आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत होने जा रही है. पश्चिमी यूपी के शहर में आज तमाम किसान नेता जुटेंगे. दूसरी तरफ, पंजाब में आज किसानों ने बीजेपी के 3 बड़े नेताओं के आवास का घेराव करने का फैसला किया है, जिनमें कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और केवल सिंह ढिल्लो का नाम शामिल है. साथ ही 2 दिनों तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा को भी फ्री करने का ऐलान हुआ है. वहीं, आंदोलन को खत्म करने के लिए किसानों और केंद्र सरकार के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है. रविवार को किसान नेताओं और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत होगी. इससे पहले तीसरे दौर की बैठक हुई थी. चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्रियों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे. दोनों पक्षों के बीच 8 और 12 फरवरी को भी बातचीत हुई थी लेकिन सभी बैठकें बेनतीजा रहीं थी. किसान आंदोलन का हर अपडेट यहां जानिए.
