Search for:
  • Home/
  • Jalandhar/
  • ईश्वर को पाना ही सत्संग एक मात्र बहाना : जया किशोरी

ईश्वर को पाना ही सत्संग एक मात्र बहाना : जया किशोरी

Punjab ujala news : श्री कष्ट निवारण बालाजी सेवा परिवार के द्वारा साई दास स्कूल की ग्राउंड में हो रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने श्रद्धालुओं को कथा सुना कर भक्तों को निहाल किया।कथा के चतुर्थ दिन कथा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारू चक, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, पूर्व विधायक के डी भंडारी, शिवा भारती, महंत केशव दास जी, हित पार्स महाराज, शांतानंद जी, महंत देवयंती देवी एवं आप नेता राजू मदान ने ज्योति प्रज्वलित करके किया।श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने अपनी मधुर वाणी से धर्म की कथा, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्री राम जन्म व श्री कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन भगतों को बताया। अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक जया किशोरी ने चतुर्थ दिन कहा कि संसार में कोई भी वस्तु भगवान से अलग नही है। परमात्मा ही परम सत्य है। जब हमारी वृत्ति परमात्मा में लगेगी तो संसार गायब हो जाएगा।उन्होंने कहा कि ईश्वर को पाने के लिए सत्संग जरूर करे क्युकि सत्संग के बहाने ही हम ईश्वर को पा सकते है।जया किशोरी ने कथा में कहा कि भगवान आकाश, धरती, वायु, जल, अग्नि एवं कण-कण में बसा है। भागवत कथा सुनने से मन का अहंकार नाश होता है।इस दौरान कथा में जिओ श्याम लाला पीली तेरी पगड़ी रंग तेरा काला, मेरी मेरी झोपड़ी में आज राम आएंगे, हे दुख भंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार, हरि बोल हरि बोल, तुम हमारे हो प्रभु जी हम तुम्हारे हैं प्रभु जी इत्यादि भजनों का गुणगान कर भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया।जया किशोरी ने कथा में कहा कि भगवान किसी को एक बार अपना बना लेते हैं तो छोड़ते नहीं लेकिन उसे अपना बनाने के पहले परीक्षा लेते हैं और यह कब तक मुझ पर भरोसा करता है। कथा के माध्यम से लोगों में भगवान के प्रति भक्ति का सच्चर करने का प्रयास किया।