Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर निगम की ग्रीन मॉडल-टाउन में कार्रवाई

जालंधर निगम की ग्रीन मॉडल-टाउन में कार्रवाई

Punjab ujala news : जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की टीम ने सोमवार सुबह ग्रीन मॉडल टाउन के पास कार्रवाई की। अवैध रूप से निर्माण की जा रही बिल्डिंग को एटीपी सुखदेव सिंह की देखरेख में गिराया गया। एटीपी सुखदेव सिंह ने कहा कि गिराई गई बिल्डिंग रिहायशी इलाके में बन रही थी, जोकि एक कॉमर्शियल इमारत थी। जिसके चलते ये कार्रवाई की गई।एटीपी सुखदेव सिह ने कहा कि रविवार को उक्त इमारत का काम बंद करवाया गया था। मगर, बिल्डिंग मालिक द्वारा काम बंद नहीं किया गया। जिसके चलते मंगलवार को विभाग द्वारा बिल्डिंग गिराने की कार्रवाई की गई। निर्माण रोकने के लिए नोटिस भी दिया गया था। यह सारी कार्रवाई निगम कमिश्नर गौतम जैन के आदेशों पर की गई है। एटीपी ने लोगों से अपील की है कि वह नक्शा पास करवाकर ही निर्माण करवाएं।