Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों पर लगेगा NSA, डीजीपी ने दिया बड़ा बयान

हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों पर लगेगा NSA, डीजीपी ने दिया बड़ा बयान

Punjab ujala news : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हुई हिंसा को लेकर प्रदेश के डीजीपी ने बयान जारी करते हुए कहा कि उपद्रवियों के खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा. उत्तराखंड के हल्द्वानी में बृहस्पतिवार को अवैध मदरसा और नमाज स्थल के ध्वस्तीकरण के दौरान भड़की हिंसा में दो लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते हुए गोली मारने के आदेश दिए गए.उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने शुक्रवार को यहां संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए घायल लोगों में से दो लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की. मीणा ने बताया कि घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. उन्होंने बताया कि ये लोग पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए किये गये बल प्रयोग के दौरान घायल हुए थे.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर में हालात काबू में हैं. उन्होंने बताया कि शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में करीब 1100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि ‘मलिक का बगीचा’ पर कथित रूप से खड़े ये दो ढ़ांचे (अवैध मदरसा और मस्जिद) सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं और अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए उनके ध्वस्तीकरण के लिए पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया था.