हिमाचल में परफ्यूम फैक्ट्री में लगी भयानक आग, 15-20 मजदूर फंसे
Punjab ujala news : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री (बद्दी फैक्ट्री में आग) में आग लग गई। यहां फैक्ट्री में 15-20 मजदूर फंसे हुए हैं. आग लगने के बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला छत पर फंसी हुई नजर आ रही है.जानकारी के मुताबिक, यह घटना प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी के झंडामाजरी में हुई. यहां कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली एक फैक्ट्री में भयानक आग लग गई है। इसमें बड़ी संख्या में मजदूर फंसे हुए हैं. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है. आग बुझाने के लिए बद्दी और नालागढ़ से अग्निशमन विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है.आग लगने के बाद घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें लोग फैक्ट्री से बाहर भागते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में फैक्ट्री की छत पर एक महिला भी नजर आ रही है. ये महिला धुएं के गुबार में फंसी हुई है. इसी तरह एक वीडियो में एक शख्स कहता नजर आ रहा है कि फैक्ट्री में 15-20 लोग फंसे हुए हैं.
