Search for:
  • Home/
  • India/
  • India budget : सस्‍ते होंगे मोबाइल फोन! बजट से पहले सरकार का तोहफा

India budget : सस्‍ते होंगे मोबाइल फोन! बजट से पहले सरकार का तोहफा

Punjab ujala news : मोदी सरकार ने बजट 2024 से पहले आम आदमी को बड़ी राहत दी है. सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि आयात किए जाने वाले मोबाइल कंपोनेंट पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी 5 फीसदी घटा दी है. इस फैसले से भारत में बनने वाले मोबाइल के पार्ट्स मंगाने पर कम खर्चा लगेगा, जिसका फायदा उपभोक्‍ताओं को मिलेगा.वित्‍त मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मोबाइल के उपकरणों पर आयात शुल्‍क 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है. भारत में बनने वाले ज्‍यादातर मोबाइल के कंपोनेंट बाहर से मंगाए जाते हैं. इस पर सरकार आयात शुल्‍क लगाती है, जिससे इनकी कीमत बढ़ जाती है. अब आयात शुल्‍क कम होने की वजह से अनुमान है कि आने वाले समय में मोबाइल की कीमतों में भी कमी आएगी.सरकार ने मोबाइल के तमाम कंपोनेंट पर आयात शुल्‍क 10 फीसदी कर दिया है. इसमें बैटरी कवर, फ्रंट कवर, मिडिल कवर, बैक कवर, मेन लेंस, जीएसएम एंटीना, पीयू केस, सिम शॉकेट, स्‍क्रू, प्‍लास्टिक और मेटल के मैकेनिकल आइटम जैसे कंपोनेंट शामिल हैं. इन सभी का इस्‍तेमाल को असेंबल करने में होता है.