जाने कैसा रहेगा मौसम?
Punjab ujala news : पंजाब में ठंड के साथ-साथ कोहरे का कहर जारी है. पिछले 13 सालों के बाद ऐसा हुआ है कि जनवरी के 24 दिन बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग के आकंड़ों के अनुसार साल 2011 से लेकर साल 2023 जनवरी में हर साल बारिश हुई है. बुधवार को पंजाब के नवांशहर सबसे ठंडा रहा यहां न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री पर पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में अगले 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं पंजाब में बारिश न होने की वजह से कोहरा नहीं छंट पा रहा है. इससे हवा में मौजूद धूल के कण भी साफ नहीं हो रहे हैx और स्मॉक और फॉग के मिलने से विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
