पंजाब में स्कूलों को दिए 1.92 करोड़
Punjab ujala news : पंजाब के स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। स्कूलों को स्टूडेंट्स की रिवीजन के लिए रिवीजन शीट, प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं तैयार करने के लिए प्रति विद्यार्थी के हिसाब से 50 रुपए जारी किए गए हैं।पंजाब के 23 जिलों के लिए 1.92 करोड़ की राशि जारी की गई है। हालांकि यह राशि स्टूडेंट पर खर्च करने के बाद स्कूलों को इसके प्रयोग संबंधी सर्टिफिकेट भी देना होगा। यह सर्टिफिकेट 10 मार्च तक स्कूलों में जमा करवाना होगा।फंड जारी करते दी यह दलीलशिक्षा विभाग ने यह फंड जारी करते हुए दलील दी है कि इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि स्कूलों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बढ़िया तरीके से अपने सिलेबस की दोहराई कर पाए। साथ ही परीक्षाएं बढ़िया तरीके से हो पाए। क्योंकि राज्य के सरकारी स्कूलों में अधिकतर जरूरतमंद घरों से जुड़े बच्चे पढ़ाई करने आते है। जिन्हें स्टडी करने में दिक्कत न आए इसी चीज को लेकर सरकार ने यह फैसला लिया है।
