टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका : विराट कोहली टेस्ट टीम से बाहर
Punjab ujala news : टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करना है। इसका पहला मुकाबला गुरुवार से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से 3 दिन पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पहले दो टेस्ट मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है। बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी दी है।क्यों विराट ने वापस लिया नाम?विराट कोहली ने क्यों अपना नाम वापस लिया है इसकी खास जानकारी नहीं मिली है। बीसीसीआई ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि विराट ने पर्सनल कारणों से अपना नाम वापस लिया है। वहीं आपको बता दें कि टीम इंडिया का पहले दो टेस्ट मैचों के लिए ही स्क्वॉड जारी हुआ था। अब देखना होगा कि विराट की जगह कौन लेता है। वहीं विराट तीसरे टेस्ट में वापसी करते हैं या नहीं यह भी देखने वाली बात होगी।कौन लेगा विराट की जगह?बीसीसीआई द्वारा जारी रिलीज में यह जानकारी दी गई है कि विराट कोहली ने कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के मैनेजमेंट से बातचीत की है। बोर्ड ने बताया कि विराट ने कहा देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी प्राथमिकता है। लेकिन अभी वह ऐसी व्यक्तिगत स्थिति में हैं जहां उनको जाना होगा। इसी कारण वह पहले दो टेस्ट से बाहर रहेंगे। बोर्ड द्वारा मीडिया और फैंस से विराट की प्राइवेसी पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। अभी बीसीसीआई द्वारा रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन रणजी में तिलक वर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए वह टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं।
