Search for:
  • Home/
  • India/
  • सस्ता होगा एलपीजी सिलेंडर, चुनाव से पहले मोदी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

सस्ता होगा एलपीजी सिलेंडर, चुनाव से पहले मोदी सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

Punjab ujala news : मोदी सरकार आने वाले दिनों में गरीब परिवारों को सस्ती कीमत पर एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है। आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त महीने में मोदी सरकार ने घरों में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती की थी. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400 रुपये की सब्सिडी मिलनी शुरू हो गई है.सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश में प्रति व्यक्ति औसत खपत में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है. ऐसे में केंद्र सरकार गरीब परिवारों को दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी राशि को और बढ़ाने का फैसला ले सकती बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को दिल्ली में 14.4 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर 603 रुपये में मिलता है। इसके साथ ही देश में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत करीब 1200 रुपये है, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है.