होशियारपुर के मुकेरियां में पंजाब पुलिस की बस ट्राले से टकराई
Punjab ujala news : जालंधर PAP से गुरदासपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक बस होशियारपुर के मुकेरिया में आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई। इस भयानक हादसे में 4 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से कई पुलिस कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया है। घायल पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि वह ड्यूटी पर गुरदासपुर जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे वह PAP जालंधर से निकले थे। जैसे ही उनकी बस मुकेरियां में पहुंचीं को एकदम से पक्के रोड से कच्चे पर आ गई। अभी तक कोई कुछ सोच पाता इतने में ही बस ने आगे चल रहे ट्राले के पीछे टक्कर दे मारी ।
