पंजाब के स्कूलों से जुड़ी अहम खबर
स्कूल शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) पंजाब ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (माध्यमिक शिक्षा) को पत्र जारी कर उन स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है जिन्होंने पिछले 3 वर्षों से खेल फंड जमा नहीं कराया है। इस पत्र में कहा गया है कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के अधीन स्कूलों से 10 दिन के अंदर रिपोर्ट लेकर मुख्यालय को भेजी जाये. इन स्कूलों ने पिछले 3 साल यानी 2020-21 से 2022-23 तक का स्पोर्ट्स फंड जमा नहीं किया है. आपको बता दें कि स्कूलों से एकत्रित खेल फंड शिक्षा विभाग मुख्यालय को भेजा जाता है.शिक्षा विभाग इस फंड को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं पर खर्च करता है। इससे खेल प्रतिभागियों के लिए ड्रेस आहार एवं किराया आदि की व्यवस्था की जाती है।
