जालंधर-अमृतसर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे
Punjab ujala news : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। रोड साइड पर खड़ी एक पराली से भरी ट्राली से पीछे से कार जाकर टकरा गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे तेज रफ्तार में कार ट्राली से टकराती है। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में 2 महिला और 1 व्यक्ति शामिल हैं। वहीं यह हादसा ओवरस्पीड के कारण बल अस्पताल के नजदीक हुआ।पराली से भरी ट्राली में जा घुसी कारहादसा सोमवार को दोपहर के वक्त हुआ है। जब कार सवार अमृतसर से पठानकोट चौक की ओर आ रहा था। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर पराली से भरी ट्राली में पीछे से जा टकराई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों के शवों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक तीनों मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
