Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • जालंधर में व्यक्ति की हत्या कर फेंका शव

जालंधर में व्यक्ति की हत्या कर फेंका शव

Punjab ujala news : जालंधर में दाना मंडी के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक ने ट्रैकसूट पहना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा 9 बजे एक राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी थी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।