लुधियाना में गैंगस्टर संदीप की मुश्किलें बढ़ी
Punjab ujala news : पंजाब के लुधियाना में राजनेताओं के करीबी रहे गैंगस्टर संदीप लुधियाना की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे संदीप से पूछताछ के दौरान भामियां स्थित घर के सामने खाली प्लाट से पुलिस को 30 बोर का एक और अवैध पिस्टल, 2 कारतूस बरामद हुए हैं। इससे पहले CIA-2 के इंचार्ज बेअंत जुनेजा ने संदीप को 32 बोर के अवैध पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा था। दो कारें भी उससे मिली हैं।
