लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का जमीनी स्तर पर पूरा फोकस
Punjab ujala news : लोकसभा चुनावों में अब कुछ महीनों का समय रह गया है. जिसको देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पंजाब में भी अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है. जिसको लेकर बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड में लाने के लिए उन्हें सुविधाएं देनी भी शुरू कर दी हैं. बीजेपी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आयोजक को एक बाइक और हर महीने 15,000 रुपए का ईंधन भत्ता देने की तैयारी कर रही है. पार्टी 13 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजकों को एक बाइक के अलावा एक कार भी देने पर भी विचार कर रही है.
चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर के कार्यालय हुए एक्टिव मुताबिक इसके साथ ही बीजेपी ने चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर के अपने केंद्रों को फिर से सक्रिय कर दिया है. जो स्थानीय नेताओं और आयोजकों को फोन कर उनकी गतिविधियों और उस दिन क्षेत्र में किन लोगों से मुलाकात की उसका अपडेट भीं मांगते हैं. जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संसाधन उपलब्ध कराने के साथ ही पार्टी महासचिव की तरफ से आयोजकों को पंचायत से शहरी स्थानीय निकायों तक हर स्तर पर हारे हुए उम्मीदवारों से नियमित रूप से मिलने के लिए भी कहा गया है.
