Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • 240 घंटे बाद भी हाथ नहीं आया तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा और बकरे का मीट

240 घंटे बाद भी हाथ नहीं आया तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा और बकरे का मीट

Punjab ujala news

240 घंटे बाद भी हाथ नहीं आया तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा और बकरे का मीट

लुधियाना(राहुल कश्यप)लुधियाना वन विभाग ने लुधियाना में तेदुए को ढूंढने के लिए एंटी स्मॉग कैमरे लगा दिए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ में नहीं आ रहा। तेंदुए की इतनी ज्यादा दहशत हो गई है कि लोग देर शाम को घरों से बाहर निकलने से डरने लग गए हैं। लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर सेंट्रा ग्रीन में 8 दिसंबर को सुबह तेंदुआं दिखा तो लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। तब से लेकर 17 दिसंबर शाम तक 240 घंटे हो चुके थे। लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया। आखिर रविवार देर रात को वन विभाग ने पिजरा लगाया और उसमें बकरे का मीट भी। अब देखना है कि तेंदुआ हाथ आता है या नहीं। क्योकि लोग सहमे और डरे हुए हैं।
एक हफ्ते से ढूंढ रहे वन विभाग के अधिकारी
तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने समराला के गांव मंजालिया कलां में एक हफ्ते से डेरा जमाया है। तेंदुआ पकड़ने के लिए अब 2 पिंजरे और 2 एंटी स्मॉग कैमरे लगाए गए हैं। वहीं रविवार कुछ लोगों ने खेतों में उसके पंजों के निशान देखे है। इससे पहले जो कैमरे लगाए थे, उनमें कोहरे के कारण तेंदुए की फुटेज नहीं आ पा रही थी। लेकिन, अब दो एंटी स्मॉग कैमरे लगाए गए हैं, ताकि कोहरा होने के बावजूद तेंदुए की हरकत कैद हो सके। वहीं DFO प्रितपाल सिंह से ने कहा कि यदि किसी को तेंदुआ दिखाई देगा तो लोग तुरंत उन्हें 81469-33778 फोन कर सकते हैं। तेंदुए की तलाश की जा रही है।