जालंधर डीसी ऑफिस के 42 डिपार्टमेंटस का काम दोबारा शुरू, 40 दिनों से वर्कर्स बैठे थे हड़ताल पर
पंजाब उजाला न्यूज
जालंधर डीसी ऑफिस के 42 डिपार्टमेंटस का काम दोबारा शुरू, 40 दिनों से वर्कर्स बैठे थे हड़ताल पर
जालंधर(राहुल कश्यप)जालंधर डीसी ऑफिस के वर्कर्स ने आज सोमवार को हड़ताल को स्थिगत कर दिया और उन्होंने अपना काम दोबारा से शुरू कर दिया है। वर्कर्स पिछले 40 दिनों से हड़ताल पर थे। उन्होंने 42 डिपॉर्टेमेंट्स का काम दोबारा शुरू कर दिया है।
मांगे नहीं पूरी हुई तो दोबारा करेंगे हड़ताल
सरकार के डीसी ऑफिस के वर्कर्स के बीच चल रही तनातनी में आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बता दें कि ये हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। वर्कर्स यूनियन ने ये प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ किया था। यूनियन ने कहा है कि ये हड़ताल स्थगित की गई है। अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती तो दोबारा हड़ताल पर जाएंगे।
बता दें कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में 42 डिपार्टमेंट्स के वर्कर्स शामिल थे। रोज सभी वर्कर्स हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खजाना ऑफिस के सामने सड़क पर बैठ जाते थे। बता दें कि इससे पहले कर्मचारी यूनियन ने शहर के कई मेन चौक भी जाम किए गए और पुतले भी जलाए।
डीसी ऑफिस की वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल से करीब 42 विभागों का काम डिस्टर्ब रहा था। वहीं 42 विभागों में सबसे ज्यादा जरूरी डिपार्टमेंट रजिस्ट्रियों का था। जोकि सोमवार से दोबारा शुरू हो गया है।शहर में करीब 40 दिनों से रजिस्ट्री का काम काफी बाधित रहा है। हालांकि बीच में कुछ घंटों के लिए रजिस्ट्रियों का काम शुरू किया गया था। मगर फिर उसे बंद कर दिया गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा था। साथी ही सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर थे।
