Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में पुलिस से घिरा देखकर तस्कर ने कर दिया बड़ा कांड

जालंधर में पुलिस से घिरा देखकर तस्कर ने कर दिया बड़ा कांड

PUNJAB UJALA NEWS

जालंधर में पुलिस से घिरा देखकर तस्कर ने कर दिया बड़ा कांड

जालंधर में गन लहराने वाले एक तस्कर को पकड़ने गई पुलिस के साथ कांड हो गया। ये मामला जालंधर के रामामंडी इलाके का है। यहां डीजे पर डांस कर रहे तस्कर ने गन लहराकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई तो तस्कर मनीष गिल उर्फ मेशा घर से भागने के लिए छत के रास्ते ऊपर चढ़ गया। जब पुलिस पीछा करती हुई वहां पहुंची तो मेशा ने छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। तस्कर का जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घटना के कुछ सीसीटीवी और वीडियो भी सामने आए हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मेशा पार्टी में भांगड़ा करते हुए वेपन लहरा रहा है। वहीं, सीसीटीवी में भी नजर आ रहा है कि पुलिस पीछा कर रही है और तस्कर छत से नीचे कूद जाता है।
रामामंडी पुलिस थाने के SHO रविंदर कुमार ने कहा कि मेशा पुलिस की गारद में इलाजाधीन है। उसके ठीक होने के बाद उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और गन को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।
आपको बता दें कि तस्कर मनीष गिल उर्फ मेशा किसी जान-पहचान वाले के घर पार्टी पर गया था जहां उसने डी.जे. पर डांस करते हुए गन लहराई जिसकी सी.सी.टी.वी. वीडियो सामने आई है।
वीडियो वायरल होने पर थाना पुलिस हरकत में आई और उस पर 188 का पर्जा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि जो गन मेशा हवा में लहरा रहा था वह किसी जानकार से लेकर आया था।