Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • Mayor in America: जालंधर के परगट सिंह बने अमेरिका में मेयर

Mayor in America: जालंधर के परगट सिंह बने अमेरिका में मेयर

PUNJAB UJALA NEWS

जालंधर के परगट सिंह बने अमेरिका में मेयर

जालंधर(राहुल कश्यप)कैलिफोर्निया जालंधर के परगट सिंह संधू अमेरिका के कैलिफोर्निया के गाल्ट शहर में लगातार दूसरी बार मेयर बने हैं। संधू मूल रूप से लांबड़ा के गांव के बशेशरपुर के रहने वाले हैं और लंबे समय से वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में रह रहे हैं।
परगट सिंह ने पहली बार दिसंबर 2019 में गाल्ट सिटी का मेयर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कभी हार का मुंह नहीं देखा। परगट सिंह संधू को फिर से सभी पार्षद सदस्यों ने मेयर पद से नवाजा। उनके मेयर बनने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज से परगट सिंह ने अपनी पढ़ाई थी। साथ ही वह स्थानीय खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी अपना अहम योगदान देते थे। जिसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे।
विदेश में पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अमेरिका की नागरिकता प्राप्त की। जिसके बाद वह वहां की राजनीति में काफी सक्रिय हो गए थे। उनके पिछले कार्यकाल के दौरान लोगों ने उनके कामकाज को सराहा। उसकी की बदौलत संधू ने दोबारा जीत हासिल की