Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • नवजोत सिंह सिद्दू का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नवजोत सिंह सिद्दू का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Punjab ujala news
नवजोत सिंह सिद्दू का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

बठिंडा(राहुल कश्यप)बठिंडा इस समय की बड़ी खबर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्दू को लेकर सामने आ रही है। खबर है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
बता दे कि आज नवजोत सिंह सिद्दू बठिंडा पहुंचे थे, दरसअल कल यानि रविवार को बठिंडा में उनकी रैली है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार से जिस मकसद के लिए अब तक हजारों करोड़ रुपये का फंड हासिल किया, वह उस मकसद के लिए उपयोग नहीं किया गया।
इसी कारण अब केंद्र ने आप सरकार को फंड देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का सिपाही हूं। इस दौरान सिद्धू ने कहा कि उनकी पत्नी नजजोत कौर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी या नहीं इस बारे वह खुद ही बताएंगी।