गौतम अडानी ने मीडिया में बढ़ाई अपनी पकड़, खरीदी एक और न्यूज़ एजेंसी
Punjab ujala news
गौतम अडानी ने मीडिया में बढ़ाई अपनी पकड़, खरीदी एक और न्यूज़ एजेंसी
चंडीगढ़(राहुल कश्यप)मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam Adani) ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस (IANS India) को खरीद लिया है। इस डील के बाद अडानी ग्रुप की मीडिया पर पकड़ मजबूत हो गई है। यहां हम आपको बता दे कि इससे पहले पिछले साल मार्च में इसने क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया को खरीदा था।
वहीं इसके बाद दिसंबर में अडानी ग्रुप ने एनडीटीवी मीडिया में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली। बता दे कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में आईएएनएस का राजस्व 11.86 करोड़ रुपये था। अडानी ग्रुप ने आईएएनएस समाचार एजेंसी में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है।
अब यह कंपनी भी एएमएनएल की सहायक कंपनी की तरह काम करेगी। एक नियामक फाइलिंग में, अडानी एंटरप्राइजेज समूह की मीडिया में रुचि रखने वाली कंपनी ने कहा कि इसकी सहायक कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इक्विटी शेयरों में 50.50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है। कंपनी ने अधिग्रहण मूल्य का खुलासा नहीं किया।
कंपनी ने इस बारे शेयर बाजार में जानकारी दी है हालांकि इस पूरी डीट में कंपनी की ओर से अधिग्रहण मूल्य का खुलासा नहीं किया गया है। फाइलिंग में कहा गया है कि आईएएनएस का पूरा कंट्रोल एएमएनएल के पास रहेगा। कंपनी को आईएएनएस में सभी डायरेक्टर्स नियुक्त करने का अधिकार रहेगा। अब आईएएनएस एजेंसी एएमएनएल की सब्सिडरी होगी।
