Punjab ujalaNews: विदेश भागने की तैयारी में मनप्रीत बादल! हवाई अड्डों पर लुकआउट नोटिस जारी
Punjab ujalaNews: विदेश भागने की तैयारी में मनप्रीत बादल! हवाई अड्डों पर लुकआउट नोटिस जारी
चंडीगढ़। Punjab ujalaNews: प्लॉट के मामले में केस दर्ज होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। विजिलेंस ने सभी एयरपोर्ट पर मनप्रीत बादल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस को शक है कि मनप्रीत बादल विदेश भाग सकता हैं। विजिलेंस टीम ने कल देर शाम भाजपा नेता को गिरफ्तार करने के लिए बादल गांव स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। टीम वहां एक घंटे तक रुकी और आवास के विभिन्न हिस्सों की जांच की।
इस मौके पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यह मामला बठिंडा मॉडल टाउन फेज-1 के पास टीवी टावर पर 1560 वर्ग गज के दो प्लॉट की खरीद से जुड़ा है। मनप्रीत बादल पर आरोप है कि उन्होंने 2018 से 2021 तक राज्य सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए अपने राजनीतिक दबाव और प्रभाव के कारण प्लॉट खरीदे, जिससे सरकारी खजाने को लगभग 65 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ।
