Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • Punjab ujala News: पुलिस थाने में युवक को नंगा करके पीटा, फिर लड़की से जबरन राखी बंधवाई, SI समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR

Punjab ujala News: पुलिस थाने में युवक को नंगा करके पीटा, फिर लड़की से जबरन राखी बंधवाई, SI समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR

Punjab ujala News: पुलिस थाने में युवक को नंगा करके पीटा, फिर लड़की से जबरन राखी बंधवाई, SI समेत तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ FIR

Punjab ujala News: पुलिस थाने में महाड्रामा किया गया। ये महाड्रामा किसी और ने नहीं, बल्कि पुलिस थाने सब इंस्पैक्टर और हेड कांस्टेबल ने मिलकर किया। पुलिस कर्मियों ने थाने में लाकर एक युवक और लड़की की जमकर पिटाई की, बाद में लड़की से जबरन लड़के को राखी बंधवाई। यही नहीं, युवक को नंगा कर के हवालात में खूब पीटा।

मामला हरियाणा के रेवाड़ी जिले का है। रेवाड़ी के धारूहेड़ा पुलिस थाने में यह महाड्रामा हुआ। जबकि इसे लेकर न तो कोई शिकायत है, न ही किसी तरह से पुलिस थाने में कोई दरख्वासत आई है। इस घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने थाने के SI, महिला हेड कॉन्स्टेबल सहित 3 के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पीड़िता लड़की ने रेवाड़ी एसपी को शिकायत दी। मामले की जांच एएसपी की तरफ से की गई। उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता ने सब इंस्पेक्टर पर थाने के भीतर ही छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है।

SP को दी शिकायत में रेवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेड़ा की रहने वाली एक लड़की ने बताया कि 12 जुलाई को उसके एक परिचित युवक की कॉल आई और उसे धारूहेड़ा थाने में आने के लिए कहा। उसे बताया गया कि सब इंस्पेक्टर लेखराम उससे कुछ पूछताछ करना चाहते हैं। जब वह थाने में पहुंची तो उसका परिचित युवक व उसकी पत्नी बैठे हुए थे।
थाने में पहुंचते ही SI लेखराम ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द भी बोले। SI लेखराम ने उसके परिचित युवक का घर खराब करने का आरोप लगाया तो उसने इसका विरोध किया। SI ने उसके परिचित युवक की तरह उसे भी थाने में पीटने की धमकी दी। विरोध करने पर सब इंस्पेक्टर लेखराम ने 3 महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया। महिला पुलिसकर्मी उसे अंदर कमरे में ले गई और जमकर मारपीट की, जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।

आरोप है कि इसके बाद एसआई लेखराम कमरे के अंदर आया और महिला पुलिसकर्मियों को बाहर भेज दिया। एसआई ने गलत नीयत से छुआ और छेड़छाड़ की। SI लेखराम ने उससे थाने में बैठे परिचित युवक के हाथ पर जबरदस्ती राखी बंधवाई और युवक से उसे एक हजार रुपए भी दिलवाए।

बाद में वह एक हजार रुपए भी एसआई ने ही ले लिए और दोबारा से धारूहेड़ा में दिखाई देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। थाने से आने के बाद उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और एक निजी अस्पताल में उपचार कराया