Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • जालंधर में युवक पर दातर से हमला: लोगों ने आरोपी की मौके पर धुनाई की

जालंधर में युवक पर दातर से हमला: लोगों ने आरोपी की मौके पर धुनाई की

पंजाब उजाला न्यूज

जालंधर में युवक पर दातर से हमला: लोगों ने आरोपी की मौके पर धुनाई की

जालंधर (राहुल कश्यप) जालंधर में वाल्मीकि गेट के पास नशे के आदी दाऊ ने भारत से नशे के लिए पैसे मांगे। जब भारत ने पैसे देने से मना कर दिया तो दाऊ ने दातर (तेजधार हथियार) से हमला कर दिया। भारत के सिर पर दातर के हमले से गहरे घाव आए हैं और डॉक्टरों ने सिर पर टांके लगाए हैं। जब दाऊ तेजधार हथियार से हमला कर रहा था तो उसे आसपास लोगों ने देख लिया और पकड़ लिया। लोगों ने नशेड़ी दाऊ की भी जमकर धुनाई की है। उसे भी चोटें आई हैं। हमले की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में पुलिस पहुंच गई है और दाऊ को गिरफ्तार कर लिया है। भारत भी वाल्मीकि गेट के पास ही रहता है। उसके परिजनों ने कहा कि दाऊ हाथ में दातर लेकर सीधा उनके घर में घुस आया। उसने बच्चों के दातर दिखाकर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसी दौरान भारत ने पैसे देने से मना किया तो उसे हमला बोल दिया और सिर पर दातर दे मारी। लोगों का कहना है कि दाऊ क्रिमिनल माइंडेड है। उसके खिलाफ तेजधार हथियार से हमला कर लोगों को लूटने, छीना झपटी से लेकर चोरी करने के कई मामले दर्ज है। लोगों ने कहा कि वह यह सब कुछ नशे की आपूर्ति के लिए करता है।