Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • फिर टूटा गुरु नानक पुरा फाटक, लोग हुए परेशान

फिर टूटा गुरु नानक पुरा फाटक, लोग हुए परेशान

पंजाब उजाला न्यूज

फिर टूटा गुरु नानक पुरा फाटक, लोग हुए परेशान

जालंधर (राहुल कश्यप) सिटी का सबसे व्यस्त फाटक गुरु नानक पुरा एक बार फिर से ऑटो की टक्कर से टूट गया है। जिसको रिपेयर करने के लिए रेलवे कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। ऑटो की टक्कर से टूटे हुए फाटक के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को कई किलोमीटर तक घूम के अपने घर और दुकानों की तरफ जाना पड़ा। जिससे काफी परेशानी भी लोगों आई। गेटमैन आशीष ने बताया कि ऑटो चालक टक्कर के बाद मौके से भाग गया है। लेकिन उसका नंबर नोट कर लिया गया है और आरपीएफ को इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

गुरु नानकपुरा फाटक खराब होने के कारण छोटे वाहन तो रेलवे कॉलोनी के बीच से होते हुए गए और बड़े वाहन रामा मंडी और दामोरिया पुल से होते हुए अपने रास्ते से निकले जिससे कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर उन्हें तय करना पड़ा। लोगों का कहना है कि महीने में 10 बार फाटक खराब रहता है कभी वाहनों की टक्कर के कारण और किसी टेक्निकल फाल्ट के कारण। इस परेशानी को लेकर उन्होंने कई बार रेलवे अधिकारियों और मंत्रियों तक को भी जानकारी दी है उसके बावजूद भी इस समस्या का निजात नहीं हो पा रहा। लोगों ने कहा कि यह फाटक एक तरफ लोगों को सिटी की तरफ जोड़ता है और दूसरी तरफ में हाईवे होशियारपुर और रामा मंडी के साथ। फोटो को खराब हुई 3 घंटे से अधिक का समय हो चुका है और अभी तक ठीक नहीं हो पाया