Punjab ujala News: नगर निगम की टीम ने अवैध कालोनी पर चलाई डिच, दुकानें भी गिराई
Punjab ujala News: नगर निगम की टीम ने अवैध कालोनी पर चलाई डिच, दुकानें भी गिराई
Punjab ujala News: जालंधर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच ने आज फिर से अवैध निर्माण और अवैध कालोनी पर कार्रवाई की है। बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सोढ़ल इलाके में कार्ऱवाई की। यहां निगम टीम ने अवैध रूप से बन रही इमारतों पर डिच चला दी।
नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच टीम ने आज सोढल मंदिर के पास स्थित मोहल्ला सिद्ध नगर में नाजायज बनी कालोनी पर बड़ा एक्शन लिया तथा वहां पर चल रहे निर्माण कार्य को तुरन्त रुकवाया तथा बिल्डिंग को तहस नहस किया गया।
निगम अधिकारियों के मुताबिक प्रापर्टी मालिक को निगम की तरफ से कई बार नोटिस भेजे जा चुके थे, लेकिन उसकी तरफ से लगातार निर्माण कार्य जारी रखा गया। जिसके बाद नगर निगम ने हरकत में आकर उक्त निर्माण पर अपना पीला पंजा चला दिया है।
