Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • Punjab ujala News: जालंधर में अवैध दुकानों पर चली डिच, जमकर हंगामा, दुकान मालिक ने निगम अफसरों पर 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, थाने में शिकायत

Punjab ujala News: जालंधर में अवैध दुकानों पर चली डिच, जमकर हंगामा, दुकान मालिक ने निगम अफसरों पर 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, थाने में शिकायत

Punjab ujala News: जालंधर में अवैध दुकानों पर चली डिच, जमकर हंगामा, दुकान मालिक ने निगम अफसरों पर 2 लाख रुपए रिश्वत मांगने का लगाया आरोप, थाने में शिकायत

Punjab ujala News: अवैध रूप से बन रही दुकानों को गिराने पहुंची जालंधर नगर निगम की टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि निगम टीम ने कई अवैध दुकानों पर डिच चला कर ध्वस्त कर दिया। उधर, दुकान मालिक ने पुलिस थाने में निगम अफसरों के खिलाफ शिकायत देते हुए आऱोप लगाया है कि अफसर 2 लाख रुपए मांग रहे थे।
नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने मिट्ठू बस्ती व गुजराल नगर में अवैध कब्जों पर कार्ऱवाई की। मिट्ठू बस्ती में अवैध कब्जे को ध्वस्त करने के दौरान लोगों ने भारी विरोध किया। इस दौरान निगम की पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करवाया।
मौके पर पहुंचे दुकान मालिक राजिंदर सिंह ने निगम अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे 2 लाख रुपए मांगा जा रहा था, नहीं देने पर निगम टीम ने उनकी दुकानें गिराई हैं। इस आरोप के बाद निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। शाम को दुकानदार राजिंदर सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।