Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • पंजाब में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

पंजाब में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

Punjab ujala news : फाजिल्का पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच हुई कथित मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपी के पास से एक ग्लॉक पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल और एक देसी कट्टा सहित कुल तीन अवैध हथियार बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती 25 नवंबर 2026 को मनप्रीत सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी चक काठगढ़ (थाना अमीर खास) ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी, जिसके कारण वह घायल हो गया था। इस संबंध में थाना सिटी जलालाबाद में आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 241, दिनांक 27.11.2026 के तहत धारा 109, 3(5) बीएनएस (BNS) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पार्टी पर सीधे फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी पर जा लगी। पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें थाना सिटी जलालाबाद में दर्ज एफआईआर नंबर 14/2025 (धारा 118, 119, 190, 191(3), 303(2), 318(1), 324(2), 351(2) BNS), एफआईआर नंबर 64/2026 (धारा 304 BNS) और थाना गुरुहरसहाय (जिला फिरोजपुर) में दर्ज एफआईआर नंबर 193/2026 (धारा 21, 29, 61/85 एनडीपीएस एक्ट) शामिल हैं।

घायल आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जलालाबाद में भर्ती करवाया गया है और पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।