शु्क्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में उछाल
Punjab ujala news : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,28,250 रुपए हो गई है, जबकि वीरवार को यह 1,27,600 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव भी 118,670 रुपए से बढ़कर 1,19,270 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत में भी 4,000 रुपए का उछाल आया है। वीरवार को 1,54,400 रुपए प्रति किलो के मुकाबले शुक्रवार को चांदी 1,58,400 रुपए पर पहुंच गई।
आज के भाव
– 24 कैरेट सोना: ₹1,28,250
– 22 कैरेट सोना: ₹1,19,270
– चांदी: ₹1,58,400
नवंबर में 12% से ज्यादा टूटा सोना
30 अक्टूबर को सोने का भाव 1,38,485 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो आज 26 नवंबर को 1,21,478 रुपए तक गिर गया था। 1 नवंबर को संडे था। ऐसे में 2 नवंबर से यानी महज 25 दिनों में सोना करीब 17,000 रुपए गिर गया। इस हिसाब से सोने में नवंबर में अभी तक 12 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। 25 नवंबर को सोने का भाव 1.20 लाख रुपए से नीचे तक चला गया था।
