भारत की सीमा में 120 मीटर अंदर घुसा पाकिस्तानी घुसपैठिया
Punjab ujala news : भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। यह घटना बमियाल के पास बी.ओ.पी. पहाड़ीपुर पोस्ट के क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिया अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में करीब 120 मीटर अंदर तक दाखिल हो गया था। सीमा पर तैनात BSF जवानों ने उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। इस दौरान घुसपैठिया मारा गया और सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। घटना के बाद सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि घुसपैठिया अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है।
