आज मौसम ने एक बार फिर ली करवट
Punjab ujala news ; पंजाब के कई जिलों में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे, इस दौरान जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से ठंड बढ़ गई, जिससे सर्दी के मौसम की शुरुआत हो गई। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का सूचना जारी कर दी थी। बारिश के साथ-साथ आज जालंधर समेत पंजाब के दूसरे इलाकों में ठंडी हवाएं भी चलती रहीं।
आपको बता दें कि पंजाब के कई जिलों जैसे जालंधर, गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, रोपड़ और पठानकोट में सुबह और रात के समय पूरी तरह से ठंड महसूस की जा सकती है, लेकिन दोपहर के मौसम में अभी कोई बदलाव नहीं है। कई गांवों में सुबह के समय कोहरे की सफेद चादर साफ दिखाई दे रही है। आज सुबह हुई बारिश से और ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 तारीख को कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
