Search for:
  • Home/
  • Crime/
  • सुबह-सुबह Income Tax का छापा

सुबह-सुबह Income Tax का छापा

पंजाब में पिछले दिनों जहां अलग-अलग इलाकों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से छापेमारी की गई थी, वहीं अब आयकर विभाग ने भी पंजाब में कार्रवाई शुरू कर दी है। ताजा मामला संगरूर के दिड़बा इलाके का है, जहां आयकर विभाग की टीमों ने गुरुवार सुबह छापेमारी की।

बताया जा रहा है कि विभाग की टीमों ने एक बड़े कारोबारी के ठिकानों पर यह कार्रवाई की है, जो सुबह से जारी है। अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। केवल दिड़बा ही नहीं, बल्कि जिले के बाहर भी कई इलाकों में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।फिलहाल यह छापेमारी किस वजह से की जा रही है, इस बारे में विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।